फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Thirty lakh will be spent for the development of Khajjiar Panchayat

खज्जियार पंचायत में के विकास के लिए खर्च होंगे तीस लाख

Tue, 09 Feb 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Thirty lakh will be spent for the development of Khajjiar Panchayat
खज्जियार(चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत खज्जियार में पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान देस राज शर्मा ने की। बैठक में उपप्रधान ओम प्रकाश सहित विभिन्न वार्डों के सदस्य मौजूद रहे। प्रधान ने बताया कि पंचायत के पांचों वार्डों में जल्द ही विभिन्न विकास कार्य शुरू होंगे। इन कार्यों पर तीस लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत में पर्यटन की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

ऐसे में पंचायत द्वारा पर्यटन विकसित करने के लिए भी भरपूर प्रयास किए जाएंगे। बैठक के दौरान एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें ईको टूरिज्म सोसायटी से 25 प्रतिशत हिस्से की मांग की गई। इसे स्वीकृति के लिए सरकार व वन मंत्री को भेजा गया। इस बजट से पंचायत में सफाई व पार्किंग का निर्माण किया जाएगा ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित कर डलहौजी-लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग के लिए स्नो कटर की मांग सरकार से की गई ताकि बर्फबारी के चलते ज्यादा दिनों तक मार्ग बंद न रहे।
विज्ञापन

बैठक के बाद पंचायत प्रधान देस राज शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि मार्च माह से पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की आमद शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुविधाओं के लिए पंचायत भरपूर प्रयास करेगी। बैठक में वार्ड सदस्य राज कुमार, संजीव कुमार, वीना देवी, रीना देवी, महिंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed