फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Thief caught by police due to woman's intelligence

Chamba News: महिला की सूझबूझ से पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर

Tue, 29 Oct 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 29 Oct 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Thief caught by police due to woman's intelligence
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की किलाड़ पंचायत के थमोह गांव में महिला की सूझबूझ से पुलिस के हाथ चोर के गिरेबां तक पहुंच गए। पुलिस ने मंगलवार को चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किलाड़ पंचायत के थमोह गांव में स्थित घर के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर में महिला अकेली थी। देर रात को चोर घर की खिड़की तोड़कर चोरी करने पहुंच गया।
विज्ञापन

कदमों की आहट सुनकर महिला सचेत हो गई। महिला तुरंत कमरे में पहुंची। महिला को चोर ने देख लिया और खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। चोर चहारदीवारी का गेट नहीं खोल पाया। महिला ने चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर महिला को धक्का मारकर चहारदीवारी फांदकर भाग गया। महिला के साथ हुई झड़प में चोर का मोबाइल फोन वहीं गिर पड़ा। मोबाइल में चोर के आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। यह उसकी पहचान उजागर करने में पुलिस के सहायक बने। गनीमत रही कि महिला कमरे में जल्दी पहुंच गई। नहीं तो चोर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो जाता। परिवार के सदस्यों ने मंगलवार सुबह पुलिस थाना पांगी में आरोपी के मोबाइल कवर में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय नूतम निवासी झज्जाकोटी तहसील चुराह व जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि मोबाइल में मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान संभव हो पाई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed