फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There will be light in Teesa-2 and Guwadi Panchayats after 21 days.

Chamba News: तीसा-2 और गुवाड़ी पंचायतों में 21 दिन बाद होगा उजाला

Sat, 21 Sep 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Sep 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
There will be light in Teesa-2 and Guwadi Panchayats after 21 days.
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की तीसा-2 और गुवाड़ी पंचायत के गांवों में 21 दिन बाद उजाला होगा। ऊना जिले में 63 केवी और 25 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर मरम्मत करवाने के बाद इन गांवों में स्थापित करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड प्रबंधन रविवार तक ट्रांसफार्मर स्थापित करने का दावा कर रहा है। ट्रांसफार्मर आने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ऊना से मरम्मत के बाद अब लथेली गांव में 65 केवी और पुगथला में 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

राजीव कुमार, राकेश कुमार, दलीप कुमार, कन्हैया राम, प्रकाश चंद, अशोक कुमार और रमेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से तीसा-2 और गुवाड़ी पंचायत के गांवों में 13 से 21 दिन से अंधेरा पसरा है। बिजली न होने से ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। तीसा-2 पंचायत के शिकारी और सेरी गांव के 150 परिवार 13 दिन से अंधेरे में गुजर-बसर कर रहे हैं। बाजार में 15 दुकानदार और वर्कशॉप चला कर परिवार पालने वाले नौजवान खाली बैठने पर मजबूर हैं। गुवाड़ी पंचायत के पुख्तला मुहाल के 7 गांव 21 दिन से अंधेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड के कार्यवाहक सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि ऊना से 65 और 25 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर मरम्मत के बाद क्षेत्र में पहुंचाए जा रहे हैं। रविवार को ट्रांसफार्मर गांवों में स्थापित करवाने की पूरी कोशिश रहेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed