{"_id":"68938e6394fbcd625a0301a4","slug":"there-will-be-a-crackdown-on-illegal-passengers-from-medical-college-to-mughala-chamba-news-c-88-1-cmb1002-157650-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज से मुगला तक अवैध सवारी ढोने वालों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज से मुगला तक अवैध सवारी ढोने वालों पर कसेगा शिकंजा
Wed, 06 Aug 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘राइड विद प्राइड’ जैसी किफायती परिवहन सेवा के बावजूद कुछ निजी टैक्सी चालकों द्वारा मेडिकल कॉलेज से मुगला तक मनमाने किराये पर सवारी ढोने की शिकायतें सामने आई हैं। इस पर परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए नियमों की अवहेलना करने वालों पर चालान और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। आरटीओ चंबा राम प्रकाश ने बताया कि राइड विद प्राइड सेवा एचआरटीसी द्वारा मात्र 10 रुपये में सस्ती और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई है, लेकिन कुछ टैक्सी चालक इससे दोगुना तक किराया वसूल कर रहे हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और सरकारी योजनाओं की अवहेलना हो रही है।
हाल ही में सेवा के एक वाहन के खराब होने के कारण कुछ समय तक केवल एक ही राइड विद प्राइड वाहन संचालित था। इस दौरान टैक्सी चालकों ने इसका फायदा उठाया। हालांकि अब निगम ने दूसरा वाहन भी मरम्मत के बाद पुन सेवा में लगा दिया है और दोनों गाड़ियां पहले की तरह चालू हैं। आरटीओ ने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग सघन निगरानी करेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान और जुर्माना लगाया जाएगा।