{"_id":"680a3a0618c2c3c96003d23c","slug":"there-was-a-ruckus-in-the-rain-shelter-and-the-care-taker-was-beaten-up-chamba-news-c-88-1-ssml1004-149074-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रेन बसेरा में हुड़दंग मचा केयर टेकर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रेन बसेरा में हुड़दंग मचा केयर टेकर को पीटा
Fri, 25 Apr 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Apr 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड में स्थित रेन बसेरा में ठहरे लोग भी धमकाए
पुलिस चौकी चंबा में पीड़ित और लोगों ने पहुंच दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुराना बस स्टैंड सपड़ी स्थित रेन बसेरा में बुधवार रात एक हुड़दंगी ने हुड़दंग मचाया और केयर टेकर की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, रेन बसेरे में सोए लोगों की नींद खुलने पर उन्हें भी डराया धमकाया और जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया जा रहा है कि हुडदंगी नशे में था। जैसे-तैसे कर मामला शांत होने के बाद वीरवार सुबह केयर टेकर समेत लोगों ने पुलिस चौकी में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। पुलिस ने आरोपी कुछ ही समय में चौकी तलब कर जमकर उसकी क्लास लगाई। साथ ही पीड़ितों से माफी मंगवाने के बाद दोबारा ऐसा न करने की शर्त पर उसे छोड़ा गया।
पीड़ित दर्शन ने बताया कि बुधवार रात 12:00 बजे के करीब अचानक से दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने दरवाजा खोला तो एक व्यक्ति ने रेन बसेरे में रात बिताने का आग्रह किया। उन्होंने उसे रेन बसेरे के भीतर आने दिया। इसके बाद व्यक्ति के स्वर बदल गए और वह उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। ऐसा करने से मना करने पर हुड़दंगी ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इतने में रेन बसेरे में सोए अन्य लोग भी जाग गए। जब वे उसे छुड़ाने के लिए आगे बढ़े तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद जैसे-तैसे कर उसने माहौल को शांत करवाया। रेन बसेरे में रुके लोगों और पीड़ित ने पुलिस चौकी में पहुंच हुड़दंगी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने हुडदंगी की तफ्तीश कर उसे चौकी में तलब किया। आरोपी के माफी मांगने पर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ।