{"_id":"69f8d47cfaa721dc3203edcf","slug":"there-was-a-jam-from-the-medical-college-to-the-main-square-chamba-news-c-88-1-ssml1007-182473-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज से लेकर मुख्य चौक तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज से लेकर मुख्य चौक तक लगा जाम
Mon, 04 May 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 04 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज से लेकर मुख्य चौक तक करीब दस मिनट तक वाहन रेंगते रहे। मुख्य वजह वहां पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों थे। इससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे भारी बारिश के बीच लगे जाम से राहगीरों को सड़क पार करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आए दिन पुराने बस अड्डे से लेकर मेडिकल कॉलेज तक जाम लग रहा है। इस समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। लोग सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा कर जाते हैं। इस कारण हर बार जाम की समस्या पैदा हो रही है। कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है। मरीज और तीमारदार भी परेशान हो जाते हैं। वैसे भी मुख्यालय में पार्किंग की विकराल समस्या बनी है। संवाद