फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There should be a police check post at Lahadu Chowk itself, three routes will be monitored easily

Chamba News: लाहड़ू चौक पर ही हो पुलिस चेक पोस्ट, आसानी से होगी तीन रास्तों की निगरानी

Sun, 05 Jan 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
There should be a police check post at Lahadu Chowk itself, three routes will be monitored easily
चंबा का लाहड़ू चौक।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। लाहड़ू चौक में पुलिस की चेक पोस्ट का स्थान बदलने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि तीन साल पहले यहां तीन तरफा मार्ग पर पुलिस टीम तैनात रहती थी। इससे यहां से नशे की तस्करी करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसती थी। अब इस चेक पोस्ट को चौक से हटाकर चुवाड़ी की तरफ कर दिया है। ऐसे में एकतरफा मार्ग पर पुलिस की नाकाबंदी होने से दो तरफा रास्ता बिलकुल खाली हो गया है।
विज्ञापन


यहां से रात के अंधेरे में नशीले पदार्थों की तस्करी की लोगों ने आशंका जताई है। लोगों की मानें तो जहां पुलिस पुलिस चेक पोस्ट स्थापित की गई थी। जहां से एक रास्ता सिहुंता-द्रम्मण तो दूसरा रास्ता नूरपुर की तरफ जाता था। ऐसे में बीच में पुलिस चेक पोस्ट होने से नशे की तस्करी करने वालों पर आसानी से शिकंजा कसा जाता रहा है। अब इस चौकी को तीन तरफ रास्ते से करीब 300 मीटर पीछे चुवाड़ी मार्ग पर कर दिया है। इससे दो तरफा रास्ता अब खाली हो गया है। जहां से तस्कर खुलेआम नशे की तस्करी कर सकते हैं।
विज्ञापन


लाहड़ू चौक में पुलिस चेक पोस्ट स्थापित होने से नशा तस्करी करने वालों पर आसानी से शिकंजा पहले कसा जाता था। अब चेक पोस्ट को स्थानांतरित कर दिया है, जो सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय चंबियाल, स्थानीय निवासी
इस चेक पोस्ट को तीन साल पहले स्थापित किया था। अब इसे बदलने से दोतरफा रास्ते में कोई भी जांच करने वाला नहीं है।
सुरेंद्र चंबियाल, स्थानीय निवासी
चुवाड़ी की तरफ से लाहड़ू पहुंचने में दो रास्ते जाते हैं। जहां एक तरफ रास्ता सिहुंता होकर द्रम्मण पहुंचता है तो वहीं, दूसरी तरफ नूरपुर की ओर मार्ग है। चौक पर ही चेक पोस्ट होनी चाहिए।

चंचल प्रीत, स्थानीय निवासी
वर्तमान में प्रदेश भर में चिट्टा का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पुलिस को सही स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित करनी चाहिए। ताकि नशे की तस्करी पर नुकेल कसी जा सकें।
अजय, स्थानीय निवासी
यह मामला उनके ध्यान में है। इस बारे में जल्द ही उचित पहल की जाएगी।
योग राज चंदेल, डीएसपी, चुवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed