फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is not a single ICU in Chamba district

Chamba News: चंबा जिले में नहीं है एक भी आईसीयू, विधानसभा में सरकार ने कहा- तीन हैं

Tue, 19 Sep 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
There is not a single ICU in Chamba district
विधानसभा सत्र में पूछा गया सवाल और उसका जबाव।
चंबा। जिला चंबा के मरीजों को आईसीयू में उपचार के लिए टांडा या फिर शिमला जाना पड़ रहा है। मगर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में दावा किया है कि मेडिकल कॉलेज चंबा, नागरिक अस्पताल डलहाैजी और चुवाड़ी में आईसीयू की सुविधा है। इसका पता उस समय चला जब विधानसभा सत्र के दौरान भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने सवाल पूछा कि चंबा जिला में कितने आईसीयू हैं और इनमें बिस्तरों की क्या व्यवस्था है।
विज्ञापन


विधायक जनक के सवाल पर सरकार ने जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज चंबा में आईसीयू के 15 बिस्तर, नागरिक अस्पताल डलहौजी में पांच और चुवाड़ी में दो बिस्तरों की सुविधा है। जबकि हकीकत यह है कि मेडिकल कॉलेज सहित अन्य जिला के किसी भी सरकारी अस्पताल में आईसीयू चिकित्सा की सुविधा ही नहीं है। आईसीयू यानी इंटेसिव केयर यूनिट (गहन देखभाल इकाई) को चलाने के लिए अलग विशेषज्ञ और स्टाफ की आवश्यकता होती है। यह स्टाफ सिर्फ आईसीयू में ही सेवाएं देता है।
विज्ञापन


आईसीयू में गंभीर रूप से बीमार मरीज को जिंदा रखने वाली जीवनदायिनी मशीनें उपलब्ध रहती हैं। मगर मेडिकल कॉलेज में अभी तक आईसीयू की सुविधा नहीं है। हालांकि मेडिकल कॉलेज में सीसीयू वार्ड मरीजों के लिए बनाया गया हैं। चंबा जिला में जब भी कोई  दुर्घटना का शिकार होता है, तो ट्रॉमा केयर और आईसीयू में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया जाता है। कई गंभीर मरीज समय पर यह सुविधा नहीं मिलने के कारण बीच रास्ते में दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गंभीर मरीजों को सर्जरी के बाद रिकवरी के लिए आईसीयू की जरूरत पड़ती है। कुछ लोगों को गंभीर स्थिति में ट्रॉमा सेंटर में रखना पड़ता है। खास तौर पर सड़क हादसों में गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों की यहां सघन देखभाल की जाती है। आईसीयू में विशेष रूप से प्रशिक्षित हेल्थकेयर पेशेवरों को नियुक्त किया जाता है, जो मरीजों की देखभाल का काम करते हैं। एनेस्थीसिया सलाहकार विशेष तौर पर आईसीयू में तैनात रहते हैं, जो मरीजों की सेहत पर नजर रखते हैं।


झूठी जानकारी देने वाले अधिकारी पर हो कार्रवाई: डॉ. जनक

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि जिला में अभी तक मरीजों को किसी भी अस्पताल में आईसीयू का लाभ नहीं मिल रहा है। मगर सरकार ने उनके सवाल पर मेडिकल कॉलेज सहित दो अन्य अस्पतालों में आईसीयू होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह झूठ की सरकार है। इस सरकार के अधिकारी विधानसभा में झूठी जानकारी देकर सदन को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि ऐसी झूठी जानकारी देने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed