फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no pediatrician in Chuwadi hospital of 70 panchayats

Chamba News: 70 पंचायतों के चुवाड़ी अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं

Tue, 18 Jul 2023 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 18 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
There is no pediatrician in Chuwadi hospital of 70 panchayats
चुवाड़ी (चंबा)। सिविल अस्पताल चुवाड़ी में शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं है। इसकी वजह से 70 पंचायतों की दो लाख आबादी को बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहने को तो लाखों की राशि खर्च कर सिविल अस्पताल का तीन मंजिला भवन बनाया गया है। बावजूद इसके अस्पताल में एक अदद शिशु विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में बच्चों के बीमार होने की सूरत में अभिभावकों को उन्हें अपने साथ लेकर 30 से 56 किमी का सफर तय कर नूरपुर या पठानकोट का रुख करना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में शिशु और हड्डी रोग विशेषज्ञों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। कई बार शासन-प्रशासन से इसके बारे में अवगत करवाने के बावजूद समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को इस बात का मलाल है कि इतने बड़े विस क्षेत्र के अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल चुवाड़ी में शिशु रोग विशेषज्ञ का अभाव है। ऐसे में यदि नूरपुर और पठानकोट का मार्ग भूस्खलन से बाधित हो तो वे मजबूरन अपने बच्चों को भटकने को मजबूर हो जाते हैं। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। उषा देवी, लाहड़ निवासी।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ के अभाव में निर्धन परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। पठानकोट स्थित निजी अस्पताल में प्रतिदिन के हिसाब से दस हजार रुपये वसूले जाते हैं। इसका वहन करना गरीब परिवारों के लिए नामुमकिन हो जाता है। -विकास गौड़, चुवाड़ी निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस क्षेत्र भटियात 70 पंचायतों का गढ़ है। यहां कहने के लिए ही सिविल अस्पताल बना हुआ है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने की सूरत में महज दूसरे चिकित्सक से ही बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करवानी पड़ती है। -सुमन लता, चुवाड़ी निवासी।


स्वास्थ्य सेवाओं के लहजे से सिविल अस्पताल चुवाड़ी में अभी तक मूलभूत सुविधाएं नसीब नहीं हो पाई हैं। अस्पताल में हड्डी रोग और शिशु रोग विशेषज्ञों का अभाव है। इससे बीमारी में शिशुओं और दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को परेशानी होती है। नरेंद्र ठाकुर, जतरूंड निवासी।
बीएमओ समोट डॉ. श्याम शर्मा ने बताया कि सरकार और विभागीय उच्चाधिकारियों को शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बारे में अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed