{"_id":"6640f963d5de62d29c0313a3","slug":"there-is-no-bus-stand-in-sihunta-buses-are-moving-from-the-ground-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124607-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिहुंता में बस स्टैंड नहीं, मैदान से हो रही बसों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिहुंता में बस स्टैंड नहीं, मैदान से हो रही बसों की आवाजाही
Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता बाजार में बस स्टैंड का अभाव है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बस स्टैंड न होने से मैदान में ही बसों की आवाजाही हो रही है। लोगों का कहना है कि वे इस बारे में कई बार सरकार से मांग कर चुके है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। बस स्टैंड के निर्माण के लिए अभी तक जमीन की तलाश तक नहीं की गई है। लोगाें में सुरेंद्र कुमार, देवी चंद, अमित कुमार, रोशन लाल, सुनील कुमार, नेक राम, दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, योग राज और अजितेश कुमार ने कहा कि बस स्टैंड के अभाव में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बताया कि इसका निर्माण होने से बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तो वहीं बसों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सिहुंता बाजार के समीप जल्द से जल्द बस स्टैंड निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाए। संवाद