फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is a traffic jam every morning on Kariyan-Chamba road, children are reaching school late

Chamba News: करियां-चंबा मार्ग पर रोज सुबह लग रहा ट्रैफिक जाम, देरी से स्कूल पहुंच रहे बच्चे

Sun, 18 May 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
There is a traffic jam every morning on Kariyan-Chamba road, children are reaching school late
चंबा। करियां-चंबा मार्ग पर रोजाना सुबह ट्रैफिक जाम होने से बच्चे देरी से स्कूल पहुंच रहे हैं। करियां, मुगला, हरदासपुरा से रोजाना शहर के स्कूलों में पढ़ने के लिए काफी संख्या में बच्चे सुबह जाते हैं। हरदासपुरा में रोजाना सुबह 8:30 बजे सड़क पर ट्रैफिक जाम होने के कारण बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। देरी से स्कूल पहुंचने पर बच्चों को डांट सुननी पड़ रही है। अभिभावकों में हरीश कुमार, मनीष, परवीन, सुरेश कुमार, अजय कुमार, संजय शर्मा और योगराज ने बताया कि हरदासपुरा के पास सुबह के समय रोजाना ट्रैफिक जाम हो जाता है। इस समस्या से स्कूली बच्चे व अभिभावक काफी परेशान हैं। पुलिस विभाग से काफी समय से हरदासपुरा में यातायात पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक इस दिशा में विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है। इसका खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को भी सुबह के समय 15 मिनट ट्रैफिक जाम रहा। उन्होंने प्रशासन व पुलिस से मांग की है कि इस समस्या का उचित हल निकाला जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हरदासपुरा में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed