{"_id":"69a9b9337aacf9b24d0254dc","slug":"the-youth-danced-to-the-tunes-of-the-dj-chamba-news-c-88-1-cmb1003-176477-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डीजे की धुनों पर जमकर थिरके युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डीजे की धुनों पर जमकर थिरके युवा
Thu, 05 Mar 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा में होली को लेकर मौज मस्ती लोग।संवाद
चंबा। जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चौक पर डीजे पार्टी रखी गई। युवाओं ने डीजे की धुनों पर खूब ठुमके लगाए।
सुबह 11 बजे से दो बजे तक यह सिलसिला जारी रहा। वहीं, दूसरी तरफ युवाओं की टोलियों ने पैदल ही होली पर्व मनाया और राहगीरों को गुलाल लगाया। पूरा दिन होली की धूम जारी रही। इसके अलावा जिला के अन्य इलाकों में भी होली पर्व का काफी उत्साह रहा। साहो, पांगी, चुवाड़ी, भटियात, बनीखेत, खज्जियार, तेलका समेत अन्य जगहों पर भी होली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने रंगों के त्योहार को मनाया। उपायुक्त आवास में भी होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। संवाद