{"_id":"69f08fb5aaf8856a840105d7","slug":"the-young-man-lost-the-battle-for-life-after-twenty-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-181812-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बीस दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बीस दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया युवक
विज्ञापन
सात अप्रैल को घर के पास गिरकर घायल हुआ था विजय
पठानकोट के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, सोमवार को तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बीस दिन से जिंदगी और मौत से जूझ रहा अक्षय ठाकुर (29) पुत्र विजय कुमार निवासी गांव धरवाला डाकघर चूड़ी आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। सोमवार को उसने पठानकोट के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंगलवार को पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक सात अप्रैल को अपने घर जाते समय डंगे से नीचे गिरने पर घायल हो गया था। उसे जब उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया तो वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया। परिजन उसके बेहतर इलाज के लिए पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर पिछले कई दिन से उसका इलाज चल रहा था लेकिन उसकी सेहत में खासा सुधार नहीं दिख रहा था। यही वजह रही कि सोमवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। अक्षय ठाकुर की क्षेत्र में सभी लोगों के साथ अच्छी पहचान थी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगामी प्रक्रिया को पूरा कर रही है।