{"_id":"694ec1a794381aa3d3004e54","slug":"the-woman-said-the-lock-is-broken-when-she-had-the-mechanic-open-it-she-found-hashish-in-the-trunk-of-her-scooter-chamba-news-c-88-1-ssml1004-170330-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महिला बोलीं- लॉक खराब... मेकेनिक से खुलवाई तो स्कूटी की डिक्की में मिली चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महिला बोलीं- लॉक खराब... मेकेनिक से खुलवाई तो स्कूटी की डिक्की में मिली चरस
Fri, 26 Dec 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने कंदला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को एक किलो 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। महिला ने पहले स्कूटी का लॉक खराब होने का बहाना बनाया तो टीम ने मेकेनिक बुलाकर डिक्की खुलवाई और नशा बरामद किया।
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह की अगुवाई में एसआईयू टीम कंदला के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान तीसा की ओर से आ रही लाल रंग की बिना नंबर प्लेट स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी चला रही महिला ने अपनी पहचान सलीमा बेगम के रूप में बताई।
पूछताछ के दौरान महिला के हाव-भाव संदिग्ध पाए गए। जब टीम ने स्कूटी की तलाशी लेने की बात कही तो महिला ने स्कूटी का लॉक खराब होने का बहाना बनाकर जांच टालने की कोशिश की। शक गहराने पर मौके पर मेकेनिक को बुलाकर स्कूटी का लॉक खुलवाया गया। डिक्की खुलते ही उसमें से एक किलो 402 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर महिला को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की तफ्तीश जारी है।