फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The weather was pleasant in the morning; humidity increased after midday.

Chamba News: सुबह मौसम रहा सुहावना, दोपहर बाद बढ़ी उमस

Sun, 19 Jul 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant in the morning; humidity increased after midday.
चंबा। जिला मुख्यालय में रविवार की सुबह मौसम सुहावना रहा। हल्की बारिश और सुबह आसमान में छाए बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

दोपहर बाद बारिश पूरी तरह थम गई और तेज धूप निकलने के साथ वातावरण में नमी बढ़ गई। इसके चलते उमस में अचानक इजाफा हो गया और लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। इसी बीच, बिजली बोर्ड की पूर्व घोषित कटौती ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दीं। निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ। उमस भरे मौसम में बिजली नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी काम प्रभावित रहा तथा कई दुकानदारों को वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ा। लोगों में शम्मी कुमार, करण कुमार, मोनू कुमार, रमेश कुमार, राज कुमार का कहना है कि बरसात के मौसम में पहले से ही बढ़ी उमस के बीच लंबे समय तक बिजली कटौती से हालात और मुश्किल हो जाते हैं। कुल मिलाकर रविवार को दुकानदारों को बिना बिजली के काफी परेशानियां हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed