फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The weather is clear, the difficulties remain, there is still a cry for water

Chamba News: मौसम खुला, दुश्वारियां बरकरार, पानी के लिए अभी भी हाहाकार

Fri, 23 Feb 2024 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Feb 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
The weather is clear, the difficulties remain, there is still a cry for water
मौसम खुला, दुश्वारियां बरकरार, पानी के लिए अभी भी हाहाकार
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी के लूज पंचायत के उड़ैली गांव में पिछले चार दिन से पेयजल की आपूर्ति बंद
बर्फ पिघलाकर मवेशियों की प्यास बुझा रहे ग्रामीण, खुद के लिए नलों से टपक रही बूंद ही सहारा
28 परिवार झेल रहे दिक्कतें, विभाग बोला- विभाग का दावा, ग्लेशियर प्वाइंट पर स्रोत होने से है खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच पेयजल पाइपें जाम होने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं।
ग्राम पंचायत लूज के उड़ैणी गांव में पिछले चार दिन से सार्वजनिक नल में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से 28 परिवार के लोगों को समस्या पेश आ रही है। ग्रामीणों को बर्फ पिघलाकर मवेशियों को पानी पिलाना पड़ रहा है। सार्वजनिक नल में बूंद-बूंद टपक रहे पानी से खुद का गुजारा करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पीने के पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच पेयजल लाइनें जाम हो चुकी हैं। जल शक्ति विभाग के पेयजल पाइप जाम होने और जगह-जगह से टूटने के कारण गांव में यह संकट पैदा हुआ है।

ग्रामीणों में नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र, कुलदीप, सौरव, विनोद कुमार, सुरेंद्र, शेर सिंह और काशी नाथ ने बताया कि लूज पंचायत के उड़ैणी गांव में सर्दियों के दौरान पानी की किल्लत रहती है। इसलिए लोगों ने विभाग से पहले ही मांग की थी कि गांव के लिए अलग ओपन पेयजल लाइन बिछाई जाए, जिससे ठंड से पाइप जाम भी होता है तो ग्रामीण उसे बहाल कर सकते हैं। विभाग ने इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए। उधर, जल शक्ति विभाग के धरवास सेक्शन जेई जीवन सिंह ने बताया कि लूज धरवास में तैनात कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। भारी बर्फबारी के कारण यह समस्या पेश आई हुई है। जहां से ग्रामीणों के सार्वजनिक नल के लिए पेयजल स्रोत हैं, वे ग्लेशियर प्वाइंट होने के कारण वहां हमेशा खतरा रहता है। ऐसे में जैसे ही मौसम साफ हुआ तो कर्मचारियों को मौके पर भेज कर पेयजल आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed