{"_id":"637e545dd9b9f978c34ed3ec","slug":"the-vicious-people-flew-away-with-the-tires-of-the-car-parked-at-the-turn-chamba-news-sml4287294146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धाई मोड़ पर खड़ी कार के टायर ले उड़े शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धाई मोड़ पर खड़ी कार के टायर ले उड़े शातिर
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के धाई मोड़ पर खड़ी कार के टायरों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिए। कार मालिक को इसका पता तब चला जब बुधवार को सुबह वह अपनी कार के पास पहुंचा। इसको लेकर उन्होंने आसपास में रहने वाले लोगों से पता करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं लग पाया।
इसके बाद कार मालिक ने पुलिस चौकी सलूणी में शिकायत दर्ज करवाई। कार मालिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को उन्होंने धाई मोड़ के पास कार खड़ी की थी लेकिन जब बुधवार सुबह वह कार के पास पहुंचे तो कार के टायर चोरी हो चुके थे।
उन्होंने पुलिस से मांग की है कि चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस चौकी सलूणी के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि कार के टायर चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। इसको लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दावा किया कि जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।