{"_id":"6176abba787ab11e9a2fd5d3","slug":"the-trend-of-youth-increased-in-the-electrician-trade-chamba-news-sml3882932161","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में बढ़ा युवाओं का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में बढ़ा युवाओं का रुझान
विज्ञापन
चंबा। सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियों की अधिक संभावना को लेकर युवाओं को इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का मुरीद बना रहा है। यही कारण है कि इस ट्रेड में दाखिला लेना युवाओं की नंबर वन पसंद बना हुआ है। वर्ष 1999 से सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संबंधित ट्रेड की सभी सीटें अधिकतम अंक प्रतिशत से भर रही हैं। युवाओं को अपने मनपसंदीदा ट्रेड में प्रवेश लेने के लिए मुख्यालय से लेकर दूरस्थ संस्थान में दाखिला लेने के लिए पहुंचना पड़ रहा है।
विधानसभा क्षेत्र चंबा, डलहौजी, भरमौर-पांगी, भटियात, तीसा में 11 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों सहित निजी क्षेत्र में आठ संस्थान वर्तमान में चल रहे हैं। इन संस्थानों में सबसे अधिक इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सीट पक्की करने के लिए सैकड़ों आवेदक हर वर्ष आवेदन कर रहे हैं। आवेदकों की मंशा ट्रेड में प्रशिक्षण हासिल कर सरकारी नौकरियों के अलावा निजी सेक्टर और जलविद्युत परियोजनाओं में भी नौकरी की अधिक संभावनाएं होना रहता है। यही कारण है कि युवाओं की इस ट्रेड के प्रति रुचि काफी बढ़ी है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सीट पक्की न होने पर युवा टर्नर ट्रेड के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। इसके विपरीत आवेदक कारपेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड से विमुख हो रहे हैं। आईटीआई चंबा में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की अंतिम सीट 85 फीसदी अंकों तक भरी है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने कहा कि आईटीआई चंबा में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड को लेकर सभी सीटें भर चुकी हैं। युवाओं की पहली पसंद यही ट्रेड बना हुआ है। वर्तमान में आईटीआई की सभी सीटें भर चुकी हैं।