फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The trade body welcomed the initiative of the administration regarding Manimahesh Yatra.

Chamba News: मणिमहेश यात्रा को लेकर प्रशासन की पहल का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

Wed, 30 Oct 2024 09:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Oct 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
The trade body welcomed the initiative of the administration regarding Manimahesh Yatra.
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान डल झील में लंगर नहीं लगाने सहित अन्य जिला प्रशासन के फैसलों का व्यापार मंडल ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि इस बार पवित्र मणिमहेश यात्रा पर करीब सात लाख श्रद्धालु मई से लेकर अब तक पहुंचे। इनमें छह लाख श्रद्धालुओं ने छोटे और बड़े न्हौण के बीच स्नान किया। व्यापार मंडल की कोर कमेटी सदस्य टेक चंद्र ठाकुर, जैसी राम ठाकुर, हरिशरण शर्मा, देश राज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आजाद जरयाल, कालू राम शर्मा, तिलक शर्मा, महासचिव महिंदर पटियाल, सुमित ठाकुर, कोषाध्यक्ष कर्ण शर्मा, उपाध्यक्ष पवन पटियाल, मदन पखरेटिया, विवेक ठाकुर, संजय कपूर, प्रेस सचिव प्यार शर्मा, जोन प्रभारी आर पटियाल, अनिल, मदन सन्याल, केवल नांगला, करनैल, विजय कुमार, गैंदी ठाकुर, संजय कुमार, नवी ठाकुर, मनोज कुमार, विरेंद्र शर्मा और विजय ने बताया कि अगले वर्ष मणिमहेश यात्रा की तैयारियां अभी से शुरू करने पर जिला व स्थानीय प्रशासन बधाई के पात्र हैं। व्यापार मंडल ने पवित्र मणिमहेश यात्रा का दर्जा राज्य स्तर से राष्ट्रीय करने, मई से अक्तूबर तक यात्रा की अवधि ब़ढ़ाने, चंबा-भरमौर सड़क को चौड़ा करने, पैदल रास्ता, पार्किंग शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed