फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The time elapsed in checking the roll number of the candidates who came to take the examination of clerk, roll number did not come in the examination center shown in the admit card, the problem

परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों का रोल नंबर की पड़ताल में बीता समय, परेशानी

Sun, 29 Aug 2021 09:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
The time elapsed in checking the roll number of the candidates who came to take the examination of clerk, roll number did not come in the examination center shown in the admit card, the problem
चंबा। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा क्लर्क के पदों के लिए आयोजित परीक्षा में आयोग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आयोग द्वारा पुराने रोल नंबर अलॉट किए गए। बाद में नए रोल नंबर अलॉट करने से 11 अभ्यर्थियों का अधिकांश समय परीक्षा केंद्रों के चक्कर काटने में निकल गया। अभ्यर्थी जब परीक्षा केंद्र में पहुंचे तो उन्हें परीक्षा के लिए निर्धारित समय से भी काफी कम समय में परीक्षा देने की बात कही गई। जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर बढ़ती बहसबाजी को देखते हुए आखिरकार पुलिस को भी पहुंचना पड़ा। मामला शांत न होने पर एसडीएम चंबा ने मौके पर पहुंचकर अभ्यर्थियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने हमीरपुर चयन आयोग के अधिकारी से अंडरटेकिंग लेने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में भेजा।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में क्लर्क की परीक्षा देने पहुंचे 11 अभ्यर्थी उस समय स्तब्ध रह गए। जब एडमिट कार्ड में दर्शाए गए परीक्षा केंद्र में उनका रोल नंबर ही नहीं आया। इतना ही नहीं कुछ अभ्यर्थियों की सीटों पर दूसरे अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड लिए बैठे पाए गए। परीक्षा केंद्र में मौजूद निरीक्षक द्वारा उनका परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा बताया गया। जिसके बाद अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए जैसे-तैसे राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा पहुंचे। तब तक परीक्षा आरंभ हो चुकी थी। परीक्षा केंद्रों में देरी पर पहुंचने का 11 अभ्यर्थियों ने स्पष्टीकरण दिया। जिसके बाद परीक्षा केंद्र में मौजूद स्टाफ द्वारा निर्धारित समय में परीक्षा पूरी करने की बात कही। अभ्यर्थियों को शांत करने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीएम चंबा नवीन तनवर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों की समस्याओं को सुना और परीक्षा देने की अनुमति दी।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा नवीन तंवर ने कहा कि चयन आयोग हमीरपुर द्वारा अभ्यर्थियों को पहले अलॉट किए गए रोल नंबर के बाद दोबारा से वही रोल नंबर अलॉट किए गए। उन्होंने हमीरपुर चयन आयोग में बात कर अंडरटेकिंग ली और बाद में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed