चंबा। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अब तीसरी आंख का पहरा होगा। संस्थान में महिला प्रशिक्षुओं की सुरक्षा और हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए आईटीआई प्रबंधन ने यह कदम उठाया। वीरवार को महिला आईटीआई में दस सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र स्थापित किए गए।
अब आईटीआई में प्रशिक्षुओं की गतिविधियों और आउटसाइडरों पर नजर रखने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं, कक्षाओं में अनुदेशक प्रशिक्षुओं को क्या सिखा रहे हैं और किस प्रकार प्रैक्टिकल करवाए जा रहे हैं, इस पर भी अब प्रधानाचार्य की नजर रहेगी। इस अवसर पर मुख्य अनुदेशक बीना देेवी, संतोष कुमारी, किरण शर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि आईटीआई में दस सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र स्थापित किए गए हैं।