फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The temple management committee issued notices to 48 shopkeepers

Chamba News: मंदिर प्रबंधन समिति ने 48 दुकानदारों को जारी किए नोटिस

Mon, 12 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The temple management committee issued notices to 48 shopkeepers
चंबा। ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर के अधीन आने वाले 48 दुकानदारों को मंदिर प्रबंधन समिति ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में दुकानदारों को 15 दिन के भीतर किराये की नई दरों के तहत एग्रीमेंट करना होगा। ऐसा न करने वाले दुकानदारों से मंदिर प्रबंधन समिति दुकानें खाली करवाएगी। इतना ही नहीं, मंदिर प्रबंधन समिति की आय में बढ़ाने को लेकर हर वर्ष किराये की राशि में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी नियम रहेगा। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से जारी किए नोटिस के बाद कम किराया अदा कर अपनी दुकानदारी चमकाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर के परिसर के इर्द-गिर्द, डोगरा बाजार, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, कसाकड़ा, साहो और मैहला में दुकानें हैं। इनमें से कुछ दुकानों का किराया कई साल से पांच से दस रुपये प्रति माह ही लिया जा रहा है। हैरत की बात है कि दुकानदार ये किराया भी चुकता करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से कई बार दुकानदारों को नई दरों के हिसाब से किराया चुकता करने के लिए चेताया। इसके कबाद कुछ दुकानदारों ने वाजिब किराया चुकता करना भी आरंभ कर दिया लेकिन, कुछ दुकानदारों ने इन आदेशों को हल्के में लिया। सूत्र बताते हैं कि वर्ष 2022 में दुकानों की असेसमेंट हुई थी। इसके विरोध के बाद उसे सस्पेंड कर दिया। अब मंदिर प्रबंधन समिति के चेयरमैन के सख्त आदेशों के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से मंदिर के अधीन आने वाली दुकानों की असेसमेंट की गई। असेसमेंट के जरिये अब दुकानों के किराये की नई दरें निर्धारित होंगी। हर वर्ष दस प्रतिशत किराये में वृद्धि का भी प्रावधान रहेगा। इससे लक्ष्मीनाथ ट्रस्ट की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

तहसीलदार चंबा दीक्षित राणा ने बताया कि मंदिर समिति के चेयरमैन के आदेशानुसार लोक निर्माण विभाग ने मंदिर की दुकानों की असेसमेंट की है। असेसमेंट के जरिए नई दरें निर्धारित की जा रही हैं। मंदिर प्रबंधन समिति की दुकानों के दुकानदारों को 15 दिन के भीतर नए एग्रीमेंट करने के निर्देश जारी किए हैं। एग्रीमेंट न करने वाले दुकानदारों से दुकानें खाली करवाई जाएंगी। साथ ही उन पर नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed