फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The team could not catch the main accused in the Bhojpatra smuggling case

Chamba News: भोजपत्र तस्करी मामले के मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ पाई टीम

Sun, 28 Apr 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
The team could not catch the main accused in the Bhojpatra smuggling case
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।संवाद
चंबा। भोज पत्र अवैध तस्करी मामले में वन विभाग की जांच टीम अभी तक मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन

15 दिन पहले वन विभाग की टीम ने दो लोगों को भोज पत्र की सात बोरियों के साथ पकड़ा था। रात के अंधेरे में ये आरोपी माल वाहक वाहन में भोज पत्र को छिपाकर ठिकाने पहुंचाने जा रहे थे, लेकिन वन विभाग की सक्रियता के चलते तस्कर माल को ठिकाने तक नहीं पहुंचा पाए। विभागीय टीम ने उन्हें भोज पत्र के साथ पकड़ लिया। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने भोजपत्र बेचने वाले मुख्य आरोपियों के नाम बताए। ये चुराह की ऊंची धारों में रहते हैं। जैसे ही उन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग की जांच टीम ज्युरी की ऊंची धार में पहुंची तो उनके आने की खबर मुख्य आरोपियों को पहले ही मिल गई। वह जांच टीम के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। टीम ने उनके संबंध में वार्ड पंच से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ये लोग अपने मवेशियों को साथ लेकर पंजाब की तरफ चले गए हैं। अब वह कब वापस आएंगे, इसका कोई पता नहीं है। ऐसे में टीम को निराश होकर लौटना पड़ा।

जिस प्रकार से मेपल मामले के तार चीन व तिब्बत के साथ जुड़े थे। उसी प्रकार से भोज पत्र के तार भी चीन के साथ जुड़े हैं। भोज पत्र को चीन और तिब्बत में काफी पवित्र माना जाता है। गोंपो में होने वाले पूजा अनुष्ठान में भोजपत्र का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में भोजपत्र की वहां पर मुंह मांगी कीमत भी दी जाती है। इसके चलते तस्कर चंबा से भोजपत्र की तस्करी करके चीन और तिब्बत में पहुंचा रहे हैं। वन विभाग मेपल मामले में तो बड़ा खुलासा कर चुका है, लेकिन भोजपत्र मामले में अभी तक मुख्य आरोपी विभाग की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। इसको लेकर जांच टीम की कार्यप्रणाली कहीं न कहीं सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


उधर, वनमंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि भोजपत्र अवैध तस्करी मामले की जांच का जिम्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी मसरूंड को सौंपा गया है। पकड़े गए आरोपियों ने जिन लोगों के नाम बताए थे, उनके ठिकानों पर जांच टीम ने दबिश दी है। लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। जांच टीम उन्हें पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed