फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The taste of Jarees and Ghevar changed the taste of life

Chamba News: जरीस और घेवर के स्वाद ने बदला जिंदगी की जायका

Mon, 22 Dec 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The taste of Jarees and Ghevar changed the taste of life
चंबा। जिले के बनगोटू मोहल्ले की रहने वाली उमा शर्मा ने घेवर, जरीस, चुख और अचार बनाकर पहचान हासिल की है। 26 साल से ये उत्पाद बना रहीं उमा का हुनर अब सिर्फ चंबा तक सीमित नहीं है बल्कि दिल्ली और अन्य राज्यों में भी उनके उत्पाद लोकप्रिय हो चुके हैं।
विज्ञापन

उनके घेवरे और जरीस का स्वाद लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उमा शर्मा ने अब तक 150 महिलाओं को यह पारंपरिक कला सिखाई। उनके अनुसार यह सिर्फ मिठाई बनाने का हुनर नहीं बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार देने का जरिया भी है।
विज्ञापन

कई महिलाएं अब अपने स्तर पर चंबा जरीस और घेवर बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर चुकी हैं। उमा शर्मा का कहना है कि जरीस और घेवर का स्वाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सराहा है। उनकी बनाई जरीस की कीमत 600 रुपये प्रतिकिलो है। उमा शर्मा का सपना है कि यह उनका यह कार्य राष्ट्रीय स्तर पर एक ब्रांड बन जाए और नई पीढ़ी तक इसका हुनर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह और अधिक महिलाओं को यह कला सिखाएंगी, ताकि पारंपरिक मिठाई और चंबा की विरासत हमेशा जीवित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed