फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The tar laid on five kilometers of road was uprooted the very next day

Chamba News: अगले दिन ही उखड़ गया पांच किमी सड़क पर बिछाया तारकोल

Sun, 19 Nov 2023 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Nov 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
The tar laid on five kilometers of road was uprooted the very next day
चंबा के सियूल नाला-ढल्ला लाहरा मार्ग में उखड़ी तारकोल।संवाद
सलूणी (चंबा)। सियूल नाला-ढल्ला लाहरा मार्ग पर पांच किलोमीटर के दायरे में बिछाया गया तारकोल अगले ही दिन उखड़ गया। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने भी इस पर रोष जताया है। विभाग के अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग ने मामले की जांच का जिम्मा कनिष्ठ अभियंता (जेई) को सौंपा है। इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार से ही पैचवर्क करवाने की बात कही है। उधर, लोगों ने आरोप लगाया है कि पैचवर्क के नाम पर बिछाया गया तारकोल पूरी तरह से गुणवत्ताहीन है। विभाग ने भी पैचवर्क का कार्य करवाते समय पूरी निगरानी नहीं रखी और ठेकेदार ने गुणवत्ताहीन तारकोल बिछा दिया।
विज्ञापन

गौर रहे कि सियूल नाला-ढल्ला लाहरा मार्ग पर एक वर्ष पहले भी तारकोल बिछाने के बाद उखड़ गया था। इसकी शिकायत होने पर विभाग ने लीपापोती कर अब पुन: करीब पांच किलोमीटर के दायरे में पैचवर्क का कार्य करवाया था। इस बार भी संबंधित कार्य करवा रहे ठेकेदार ने कार्य को निपटाते हुए तारकोल तो डाल दिया, लेकिन यह अगले ही दिन उखड़ गया। इसकी बाकायदा क्षेत्र के व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल की है। उसने वीडियो के जरिये विभागीय लापरवाही पर तंज कसा हैं। तारकोल उखड़ने में अब इस मार्ग से आवाजाही करने वाले भड़ेला और खड़जोता पंचायतों के बाशिंदों को परेशानियां उठानी पड़ेंगी। ग्रामीणों में जमीत राणा, जर्म सिंह, ओम प्रकाश, संजय कुमार, अवनेश कुमार, राजीव कुमार, नरेश कुमार, अमित कुमार, कन्हैया राम और दलीप कुमार ने बताया कि यदि विभागीय कर्मचारी कार्य के दौरान मौके पर मौजूद रहते तो इस प्रकार की लापरवाही सामने नहीं आती। अब सड़क पर बिछाया गया तारकोल पूरी तरह से उखड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा कनिष्ठ अभियंता को सौंपा गया है। बताया कि जेई की रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित ठेकेदार को ही पुन: तारकोल बिछाना पड़ेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed