फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The storm caused havoc, the roofs of the houses were blown off, many transformers stalled

Chamba News: अंधड़ ने मचाई तबाही, घरों की छतें उड़ीं, कई ट्रांसफार्मर ठप

Sun, 07 May 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
The storm caused havoc, the roofs of the houses were blown off, many transformers stalled
चंबा। जिले में येलो अलर्ट के बीच भारी बारिश और अंधड़ ने खूब कहर बरपाया। अंधड़ और बिजली गिरने से जिले में 505 ट्रांसफार्मर बंद हो गए। अधिकांश जगह पेड़ों के गिरने से बिजली की लाइनों और खंभों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए रविवार देर शाम तक अधिकांश जगह बिजली सप्लाई को सुचारु करवाकर लोगों को राहत प्रदान की। वहीं भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण भरमौर-पठानकोट हाईवे भी बीच-बीच में यातायात के लिए बंद और बहाल होता रहा। दो संपर्क सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमने से लोगों को परेशानी हुई। कई लोग वाहनों की अदला-बदली कर जैसे-तैसे अपने गंतव्यों तक पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम भारी बारिश के साथ अंधड़ ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दीं। सलूणी में 271, भटियात में 169, तीसा में 42, डलहौजी में 16 और चंबा में सात ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। भारी बारिश के कारण शीतला ब्रिज, निगम की वर्कशॉप, टीबी वार्ड और कसाकड़ा में जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली लाइनें टूट गईं। सूचना मिलते ही विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने सबसे पहले प्रभावित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई को बंद करवाया और उसके बाद टीमों को संबंधित क्षेत्रों में भेजा। कई जगह मध्य रात्रि के बाद बिजली लाइनों को सुचारु करवाया गया तो कई जगह रविवार को दिन भर बिजली लाइनों की मरम्मत करने में कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन

बलाना निवासी सरोज देवी पत्नी कर्मचंद के मकान और शौचालय को पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है। राजनौण स्थित फीडर में शनिवार रात 11 बजे पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद कनिष्ठ अभियंता विनीत ठाकुर की अगुवाई में बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। रात 12:02 बजे विभिन्न मोहल्लों की बिजली व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि भारी बारिश और अंधड़ के कारण हुए नुकसान का आकलन तैयार करवाया जा रहा है। साथ ही पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को सुचारु करने में विभागीय टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed