फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The steps of Shiva devotees did not stop even after snowfall

Chamba News: बर्फबारी के बाद भी नहीं थमे शिवभक्तों के कदम

Tue, 05 Sep 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
The steps of Shiva devotees did not stop even after snowfall
चंबा। मौसम के करवट बदलते ही पवित्र मणिमहेश डल से लेकर गौरीकुंड तक 5.08 सेंटीमीटर और बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास में 10.16, हुड़ान भुटोरी, काणों जोत, चैहणी जोत में 5.08 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। अब पवित्र मणिमहेश यात्रा में जन्माष्टमी और राधाष्टमी न्हौण काफी ठंडे होने वाले हैं।
विज्ञापन


इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार सुबह मणिमहेश डल से लेकर गौरीकुंड तक हल्की बर्फबारी हुई है। हालांकि यह बर्फबारी भी शिवभक्तों के कदमों को नहीं रोक पाई। भोले के जयकारे लगाते हुए शिवभक्तों ने अपनी यात्रा को जारी रखा। ऐसे में 7 सितंबर जन्माष्टमी के दिन भी बर्फबारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी के साच पास समेत अन्य ऊपरी भुटोरियों और जोतों में भी हल्की बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में ठंडक हो गई है।
विज्ञापन

नालियां ओवर फ्लो, नगर परिषद की खुली पोल
जिले के निचले क्षेत्रों में मंगलवार अल सुबह होने वाली भारी बारिश ने लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया। शहर में सुबह 6:00 बजे हुई भारी बारिश के बाद नालियां ओवर फ्लो होने से शहर की सड़क पर पानी बहने लगा। इस दौरान यहां से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आखिरकार सुबह 7:15 बजे बारिश थमने के बाद ही नालियों से पानी का बहाव कम हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed