फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The soil from the construction of Gunnu Gharat drinking water scheme was deposited in Siyul ravine.

Chamba News: सियुल खड्ड में ठिकाने लगा दी गुन्नु घराट पेयजल योजना के निर्माण से निकली मिट्टी

Sat, 17 Aug 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
The soil from the construction of Gunnu Gharat drinking water scheme was deposited in Siyul ravine.
चुराह उपमंडल के अधीन आते गुन्नू घराट पेयजल योजना के निर्माण कार्य से सियुल खड्ड में फेंकी जा रह
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला के पास गुन्नू घराट पेयजल योजना के निर्माण कार्य में वन संपदा को सरेआम नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हैरानी इस बात की है कि वन विभाग इसमें कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

पेयजल योजना के निर्माण के लिए सड़क सहित अन्य निर्माण कार्यों से निकलने वाली मिट्टी को डंपिंग साइट में ठिकाने लगाने के बजाय सीधे सियुल खड्ड में फेंका जा रहा है। इससे वहां मिट्टी का बड़ा ढेर लग चुका है। इतना ही नहीं, निर्माण स्थल के आस-पास हरियाली का भी नामोनिशान मिट चुका है। मिट्टी की चपेट में आने से पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। भले ही इस योजना से 18000 की आबादी को पानी की सुविधा मुहैया होगी, लेकिन कंपनी इस कार्य को नियमों को ताक पर रखकर करवा रही है। जिस भी परियोजना में खोदाई का कार्य किया जाता है, तो वहां निकलने वाली मिट्टी को ठिकाने लगाने के लिए डंपिंग साइट चिह्नित की जाती है, जिससे मिट्टी की वजह से पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान न हो। गुन्नू घराट पेयजल योजना के निर्माण कार्य में ऐसी कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


वन संपदा को दिनदिहाड़े नुकसान पहुंचाया जा रहा है। न तो संबंधित वन रक्षक इसमें कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही वन विभाग के अन्य अधिकारी इसमें कोई सक्रियता दिखा रहे हैं। यही वजह है कि कंपनी अपनी मनमानी करके वन संपदा को नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी मसरूंड कबीर चंद नेगी ने बताया कि कंपनी ने जहां पर अवैध तरीके से डंपिंग की है। वहां वन विभाग शीघ्र ही निशानदेही करवाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वन संपदा का नुकसान करने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed