फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The sister started taking the luggage, the other called the police.

Chamba News: बहन ले जाने लगी सामान, दूसरी ने बुलाई पुलिस

Mon, 23 Feb 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The sister started taking the luggage, the other called the police.
डलहौजी (चंबा)। पुलिस थाना क्षेत्र डलहौजी के अंतर्गत बकरोटा स्थित एक फ्लैट को लेकर दो सगी बहनों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घरेलू सामान और फर्नीचर को लेकर शुरू हुआ यह विवाद उस समय तूल पकड़ गया, जब छोटी बहन कथित रूप से फ्लैट का सामान ट्रक में लादकर पंजाब ले जाने लगी। वहीं, बड़ी बहन ने पुलिस बुलाकर सामान जब्त करवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फ्लैट की मालिकिन राजविंदर कौर की दो बेटियां नवरीत कौर और धनप्रीत कौर हैं। बड़ी बेटी नवरीत कौर का दावा है कि फ्लैट और उसमें रखा सारा सामान बुजुर्गों द्वारा उन्हें दिया गया है। दोनों बहनें अब तक इसी फ्लैट में साथ रह रही थीं। आरोप है कि छोटी बहन धनप्रीत कौर ने अचानक फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान ट्रक में लादकर ले जाने का प्रयास किया। नवरीत ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को तुन्नूहट्टी चेक पोस्ट बैरियर पर रोक लिया। ट्रक में लदा घरेलू सामान जब्त कर वापस पुलिस थाना डलहौजी लाया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed