{"_id":"69cfec466a0cd1ff2d0a20f2","slug":"the-sewage-treatment-plants-waste-is-mixing-with-the-ravi-river-water-chamba-news-c-88-1-cmb1003-179329-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रावी नदी के पानी में घुल रही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रावी नदी के पानी में घुल रही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की गंदगी
Fri, 03 Apr 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र होली के जब्बल में बनाए टैंक का कार्य अधूरा
चार विभागों की सीवरेज लाइनें पहुंच रहीं छोटे टैंक में, नहीं हो रहा फिल्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। एक तरफ सरकार नदियों को साफ-सुथरा करने का दावा करती है, दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्र होली के जब्बल स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की गंदगी रावी के पानी में घुल रही है।
हैरानी की बात है कि एक नया टैंक बनाया गया, मगर यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। हालात यह है कि पुराने बने छोटे प्लांट टैंक के सहारे ही व्यवस्था चल रही है। इसके चलते रावी नदी में बिना फिल्टर हुए सीवरेज की गंदगी पहुंच रही है।
जानकारी के अनुसार दो साल पहले यह कार्य शुरू हुआ था मगर आज तक पूरा नहीं हो पाया। करीब चार सरकारी विभागों समेत एक शिक्षण संस्थान की सीवरेज की गंदगी छोटे टैंकों से बिना फिल्टर सीधा रावी नदी में बहाई जा रही है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल है। दूसरी तरफ रावी नदी को भी दूषित किया जा रहा है। इस मामले को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया मगर कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। विभाग जल्द कार्य पूरा करवाने का आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन
उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता कर्मचंद ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही नए टैंक का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
--