{"_id":"65bbcb28ef5d3953890f148c","slug":"the-roof-of-the-medical-college-started-leaking-patients-beds-had-to-be-removed-chamba-news-c-88-1-ssml1006-117486-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टपकने लगी मेडिकल कॉलेज की छत, मरीजों को हटाने पड़े बिस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टपकने लगी मेडिकल कॉलेज की छत, मरीजों को हटाने पड़े बिस्तर
Thu, 01 Feb 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉेलेज की चौथी मंजिल के महिला वार्ड़ में छत से टपकर फर्श पर बहता बारिश का पानी।संवा
चंबा। भारी बारिश के बीच मेडिकल कॉलेज चंबा की छत से पानी टपकने लगा। इससे बचने के लिए मरीजों को अपने बिस्तर यहां-वहां हटाने पड़े।
महिला वार्ड के फर्श पर पानी जमा होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ीं। आवाजाही करते समय पैर फिसलने का डर भी सताता रहा। वीरवार को सुबह से मरीज परेशान रहे।
मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में बारिश का पानी छत पर दीवार से टपकते हुए वार्ड के भीतर पहुंच गया। इस वजह से मरीजों को काफी परेशानी हुई। कड़ाके की ठंड में जहां मरीजों की सुविधा के लिए वार्ड में हीटर की व्यवस्था नहीं है, वहां बारिश का पानी घुसने से मरीजों की मुसीबत और भी बढ़ गई। तीमारदार अपने मरीजों को इस बारिश के पानी से बचाते हुए नजर आए।
--
मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में बारिश होने पर पानी टपकने लगा। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। जो मरीज वार्ड में उपचाराधीन थे, उन्हें अपने बिस्तर वहां से यहां-वहां करने पड़े। आगामी दिनों में यह समस्या न आए। इसके लिए प्रबंधन को उचित कदम उठाने चाहिए। - किशन देई
विज्ञापन
--
मेडिकल कॉलेज में बरसात के मौसम में मरीजों को छत से पानी टपकने की समस्या से परेशान होना चिंता का विषय है। इतने बड़े स्वास्थ्य संस्थान को चलाने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारें बजट मुहैया करवा रही हैं। ऐसे में मरीजों को ऐसी समस्या नहीं होनी चाहिए। - बिट्टू राम
--
महिला वार्ड में बारिश का पानी घुसने से ठंड काफी बढ़ गई है। फर्श पर पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन और प्रबंधन को शीघ्र उचित प्रयास करने चाहिए। - राधा कुमारी
--
इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज के वार्ड में पानी का रिसाव होने की समस्या सामने आ चुकी है। ऐसे में प्रबंधन को बारिश होने से पहले इस समस्या के निजात को लेकर व्यवस्था करनी चाहिए थी। इसमें लापरवाही बरतने की वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। - गीता देवी
--
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड में बारिश का पानी कैसे पहुंचा, इसको लेकर जांच की जाएगी। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वहां पर उचित प्रबंध किए जाएंगे।