फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The rock fell on the roof of the house in Noah, the family narrowly escaped

नूह गांव में घर के लैंटर पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचा परिवार

Sun, 27 Mar 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The rock fell on the roof of the house in Noah, the family narrowly escaped
नगाली पंचायत के नूह गांव में घर के उपर पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हुइ दीवार। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। नगाली पंचायत के नूह गांव में एक परिवार उस समय बाल-बाल बचा, जब उनके घर के लेंटर पर एक बड़ी चट्टान आ गिरी। इससे घर की दीवारें और छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत यह रही कि घर के अंदर मौजूद परिवार पूरी तरह से सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

चट्टान किसी भूस्खलन के कारण नहीं गिरा, बल्कि गांव के ऊपर नगाली से संजप के लिए सड़क बन रही है। इस कार्य के दौरान यह हादसा हुआ।
ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह घटना घटी। घटना दो दिन पहले दोपहर के समय घटी। उस समय घर का मालिक यशपाल कुमार पुत्र अमर चंद निवासी गांव नूह मजदूरी करने के लिए गया था। घर में उसकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। जैसे ही लेंटर पर चट्टान गिरने की आवाज हुई तो पूरा परिवार भागकर घर से बाहर निकल गया और अपनी जान बचाई। इसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। कई सालों की मेहनत से बनाया घर अब रहने लायक नहीं बचा है। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान सुभाष शर्मा को दी। प्रधान ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया और इसकी रिपोर्ट बनाकर स्थानीय प्रशासन को दी है। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि परिवार की मदद के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन

अगर लेंटर पर गिरी चट्टान कमरे में पहुंच जाती तो जान माल का भी नुकसान हो सकता था, लेकिन, चट्टान लेंटर में हुए छेद में ही फंस गई। हालांकि, पत्थर के टकराव से दीवारें और छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे के बाद गांव के अन्य लोग भी डरे हुए हैं। उन्हें अपनी चिंता सताने लगी है। ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं आया है। इसकी जांच के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। लापरवाही से काम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed