फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The roads to Saluni and Pangi, closed due to landslides, are yet to open.

Chamba News: अभी नहीं खुले भूस्खलन से बंद सलूणी और पांगी के मार्ग

Mon, 06 Apr 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The roads to Saluni and Pangi, closed due to landslides, are yet to open.
जिले में मौसम ने बदली करवट, जमकर बरसे मेघ, लोगों की बढ़ीं दुश्वारिया
विज्ञापन

65 गांवों में तीन दिनों से पसरा अंधेरा, बिजली न होने से मोबाइल बने शोपीस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में सोमवार दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली। इसके बाद बारिश का क्रम शुरू हो गया। दोपहर 3 बजे के बाद रुक-रुककर होने वाली बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं।
पटरी से बीते तीन दिन से उतरीं सेवाएं अभी तक पूरी तरह से सुचारू नहीं हो पाई हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जिले में अभी भी 65 गांवों में अंधेरा पसरा है। इस कारण लोगों को मजबूरन अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों का रुख करना पड़ रहा है। सलूणी और पांगी में भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद मार्ग अभी तक बहाल नहीं हो पाए हैं। पटरी से उतरीं सेवाओं को सुचारू करने के लिए विभागीय टीमें डटी हैं।
विज्ञापन

जिले में मौसम की मार ने पशुपालकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में होने वाली बारिश के कारण मवेशी पालकों का चारा खत्म होने के कगार पर है। ऐसे में इस बारिश ने अब फिर से पशुपालकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जिले के सलूणी और भटियात में तीन-तीन ट्रांसफार्मर, भरमौर, डलहौजी और चंबा में दो-दो ट्रांसफार्मर बंद होने से 65 गांवों में अंधेरा पसरा है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला में पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करने के लिए विभागीय टीमें डटी हैं। जल्द सेवाएं सुचारू करवाने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed