फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The road is limited to the foundation stone, now instead of happiness there is disappointment.

Chamba News: शिलान्यास तक सिमटी सड़क, अब खुशी की जगह मायूसी

Mon, 29 Dec 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The road is limited to the foundation stone, now instead of happiness there is disappointment.
चंबा। तीन महीने पहले जिस सड़क का शिलान्यास होने पर लोगाें में खुशी की लहर थी, आज उसका कार्य शुरू न होने से उन्हीं लोगों के चेहरों पर मायूसी है। यहां बात हो रही है चंबा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसोधन के अपर भुंई गांव की।
विज्ञापन

इस गांव को सड़क से जोड़ने के लिए सदर विधायक नीरज नैयर ने तीन माह पहले शिलान्यास किया था। उस दौरान लोगों को यही उम्मीद थी कि कुछ दिन में यह कार्य शुरू हो जाएगा। शिलान्यास के बाद वहां पर एक इंच भी सड़क नहीं बनाई गई है। इसके चलते लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछड़ा क्षेत्र उपयोजना के तहत अपर भुंई के लिए करीब 44 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होना था, लेकिन निर्माण होना तो दूर की बात है वहां पर अभी तक कार्य ही शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांववासी चैन सिंह, योगराज, कमल कुमार, चंद्र कुमार, प्यार सिंह, मोहन लाल और देसराज ने बताया कि जब शिलान्यास किया गया था, तब उन्हें यही आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही सड़क बनाई जाएगी। लोगों को यही लग रहा था कि अब उन्हें पैदल सफर करने से निजात मिलेगी। सड़क बनने से बस सहित अन्य वाहन सुविधा का लाभ मिलेगा। तीन महीने बाद भी उनकी यह उम्मीद अब जवाब दे रही है। लोगों ने जब सड़क निर्माण को लेकर अपने स्तर पर पता किया तो उन्हें जानकारी मिली कि अभी तक इस कार्य का टेंडर ही नहीं हो पाया है। यह टेंडर कब होगा, इसको लेकर भी कोई स्टीक जानकारी लोगों को नहीं दी जा रही है।

टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही टेंडर करवाकर सड़क का कार्य शुरू करवाया जाएगा। जोगिंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed