फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The responsibility of the roads constructed by the Rural Development Department will be handed over to the PWD: Vidhan Sabha Speaker

पीडब्ल्यूडी को सौंपेंगे ग्रामीण विकास विभाग की बनाईं सड़कों का जिम्मा : विस अध्यक्ष

Tue, 13 Jan 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 13 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of the roads constructed by the Rural Development Department will be handed over to the PWD: Vidhan Sabha Speaker
चंबा के भटियात में समलेटा–खड्डी संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करने के  दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदी
बनीखेत (चंबा)। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित संपर्क सड़कों को चरणबद्ध तरीके से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तहत लाया जाएगा। यह बात ग्राम पंचायत बैली के अंतर्गत लगभग 90 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग समलेटा-खड्डी के भूमि पूजन पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकहित में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आपदा राहत मैन्युअल में आवश्यक बदलाव किए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लिए गए अभूतपूर्व निर्णयों का ही परिणाम है कि प्रदेश आज देशभर में शिक्षा के स्तर पर पांचवें स्थान पर है। 6,000 से अधिक निराश्रित बच्चों के अभिभावक के रूप में राज्य सरकार उनकी शिक्षा, संरक्षण एवं समग्र विकास की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि चूंकि हिमाचल के विकास में समय-समय पर सत्ता में रही सभी सरकारों का योगदान रहा है। प्रदेश में प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल में सत्ता का परिवर्तन हुआ है। इसके बावजूद यदि राज्य के गठन के बाद अब तक हुए विकासात्मक कार्यों का समग्र आकलन किया जाए तो यह स्पष्ट है कि प्रदेश की विकास यात्रा को दिशा देने में कांग्रेस सरकारों की भूमिका सदैव उल्लेखनीय रही है। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांव भोटन और रखेड गांव को संपर्क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी निर्माण को शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed