फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The proposal to establish Bhasua Panchayat under police protection was approved.

Chamba News: पुलिस के पहरे में भसुआ पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर

Wed, 18 Feb 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The proposal to establish Bhasua Panchayat under police protection was approved.
ग्राम पंचायत सनूंह में विशेष ग्राम सभा के दौरान जुटी लोगों की भीड़, पुलिस की टीम भी तैनात। संवा
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की सनूंह पंचायत से अलग भसुआ पंचायत बनाने को लेकर पुलिस के पहरे में विशेष ग्राम सभा में जनमत संग्रह करवाया गया। इस दौरान 317 ग्रामीणों ने भसुआ पंचायत बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि 47 लोगों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। इस तरह यह प्रस्ताव बहुमत से पास हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को विकास खंड सलूणी की सनूंह पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई। इस बैठक में कुल 364 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भसुआ पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर आपसी सहमति न बनने पर मतदान का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पंचायत सचिव नारद कुमार ने बताया कि प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण ग्राम सभा को वैधानिक रूप से संचालित करने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष का चयन आवश्यक था। पंचायत प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्रामीणों की सहमति से राकेश कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व में पूरी बैठक और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मतदान की विस्तृत रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी के माध्यम से उपायुक्त चंबा को भेजी जाएगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सलूणी द्वारा दो समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारियों के साथ एक उपनिरीक्षक की नियुक्ति की गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएचओ किहार के नेतृत्व में पुलिस दल भी मौके पर तैनात रहा।

उपायुक्त ने दिए थे विशेष ग्राम सभा करवाने के निर्देश
मंगलवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपकर इस विषय पर विशेष ग्राम सभा बुलाने की मांग की थी। प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बैठक आयोजित की, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी भागीदारी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed