फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The procession took place with great pomp under the leadership of the five beloveds.

Chamba News: पांच प्यारों की अगुवाई में धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Sat, 25 Nov 2023 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Nov 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
The procession took place with great pomp under the leadership of the five beloveds.
गुरू पर्व के उपलक्ष पर शोभा यात्रा की अगुवाई करते पांच प्यारें। स्त्रोंत: संवाद
चंबा। गुरु पर्व पर शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरु अर्जुन देव जी महाराज गुरुद्वारा जुलाहकड़ी से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न पड़ावों से गुजरी।
विज्ञापन

इसकी अगुवाई पांच प्यारों ने की। पुराना बस स्टैंड सपड़ी, मिलेनियम गेट पर सिख समुदाय के नौजवानों ने गतका और तलवार से हैरतअंगेज करतब दिखाए। शहर के जनसाली और जुलाहकड़ी मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारों को दुल्हन की तरह सजाया गया। जुलाहकड़ी गुरुद्वारा में गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा ने शनिवार को अखंड पाठ सुबह साढ़े नौ बजे किया। इसके बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से 12 बजे से किया गया। सोमवार को भी सुबह 10 बजे अखंड पाठ होगा। इसके बाद कीर्तन दरबार सुबह साढ़े दस से दो बजे तक होगा। इसमें तरनतारन वाले भाई कुलविंद्र सिंह, भाई परमिंद्र सिंह शबद कीर्तन करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक लंगर लगेगा। रात्रि कीर्तन दरबार साढ़े आठ से साढ़े दस बजे तक होगा।

गुरू पर्व के उपलक्ष पर शोभा यात्रा की अगुवाई करते पांच प्यारें। स्त्रोंत: संवाद

गुरू पर्व के उपलक्ष पर शोभा यात्रा की अगुवाई करते पांच प्यारें। स्त्रोंत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed