फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The process will run till March 31, a chance to show skill, you will get ten thousand prizes in the first place chamba news

इंडिया स्किल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Sun, 14 Mar 2021 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
The process will run till March 31, a chance to show skill, you will get ten thousand prizes in the first place  chamba news
चंबा। इंडिया स्किल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले युवाओं के लिए 23 विभिन्न जॉब भूमिकाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक कौशल विकास निगम की वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं का जन्म एक जनवरी 1999 या उसके बाद होना चाहिए। जोन स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी। जोन स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को दस हजार रुपये, दूसरे स्थान पर पांच हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को दो हजार रुपये की राशि इनाम स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य से प्रतिभाओं को पहचान देने के मकसद से ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता राज्यों द्वारा आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा समर्थन दिया गया है। जिला समन्वयक शिवेंदु चौहान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण करवाना होगा। यह प्रतियोगिता जोन स्तरीय होगी। पंजीकृत उम्मीदवारों को 23 कौशल क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इनमें वेब डिजाइनिंग, आईटी नेटवर्क सिस्टम, आईटी सॉफ्टवेयर सोल्यूशन फॉर बिजनेस, साइबर सिक्योरिटी, मोबाइल, रोबोटिक्स, सीएडी, इलेक्ट्रोनिक्स, हेयर ड्रेसिंग, ब्यूटी थैरेपी, फेशन टेक्नोलॉजी, कुकिंग, बेकरी, होटल रिसेप्शन, रेस्तरां सर्विस, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, कारपेंट्री, वेल्डिंग, पल्मबिंग एंड हीटिंग, फ्लॉरीस्ट्री, लैंडस्कैप गार्डनिंग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed