फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The post of Panchayat Samiti Chairperson went to the BJP despite cross-voting.

Chamba News: क्राॅस वोटिंग के बाद भी भाजपा की झोली में आया पंचायत समिति का अध्यक्ष पद

Wed, 24 Jun 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The post of Panchayat Samiti Chairperson went to the BJP despite cross-voting.
चंबा में बीडीसी का चुनाव  जीतने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पूर्व सदर विधायक पवन नैयर
टॉस जीतकर काजल बनीं अध्यक्ष, चार मतों से जीतकर उपाध्यक्ष बने हेम सिंह
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए 11 सदस्य होने के बावजूद पड़े नौ वोट, टॉस से हुआ फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की। कुमारी टॉस जीतकर अध्यक्ष बनीं जबकि हेम सिंह चार मतों से विजयी रहे।
भाजपा के 11 पंचायत समिति सदस्य थे जबकि कांग्रेस के सात सदस्य थे। सुबह 11 बजे भाजपा की तरफ से काजल कुमारी ने अध्यक्ष पद और हेम सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। कांग्रेस की तरफ से ज्योति ने अध्यक्ष और तेज सिंह ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। शाम तीन बजे चुनाव प्रक्रिया हुई। जीत दर्ज करने के बाद विजय रैली भी निकाली।


काजल और ज्योति को 9-9 मत पड़े। अध्यक्ष पद का फैसला टॉस से किया गया। इसमें कुमारी विजेता रहीं। उपाध्यक्ष पद पर हेम सिंह को 11 और तेज सिंह को चार मत पड़े। भाजपा समर्थित दो पंचायत समिति सदस्यों ने क्राॅस वोटिंग कर कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष को वोट डाला जबकि उपाध्यक्ष पद पर कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। भाजपा ने पंचायत समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए चुराह के विधायक हंसराज की ड्यूटी लगाई थी। वह बुधवार को अपने चुनाव क्षेत्र से संबंधित पंचायत समिति सदस्यों को लेकर चंबा पहुंच गए। उन्होंने भाजपा समर्थित सभी सदस्यों से बैठक की। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को जिताने के लिए प्रेरित किया। इस बीच कांग्रेस के सदर के विधायक नीरज नैय्यर भी भितरघात करने में लगे रहे। उन्होंने चुनाव नतीजे आने से पहले यह दावा भी किया कि जिसका इंतजार भाजपा कर रही है, कांग्रेस भी उसी इंतजार में है। उनका कहने का तात्पर्य पंचायत समिति अध्यक्ष की कुर्सी से था। नतीजे आने के बाद चुराह के विधायक हंसराज ने बताया कि भाजपा जिन सदस्यों ने क्राॅस वोटिंग की है। उसकी पार्टी अपने स्तर पर जांच करेगी। उन्हें पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उन्होंने उसे पूरा करके दिखाया है। भाजपा की जीत दर्ज करने में पूर्व विधायक पवन नैय्यर का भी अहम योगदान रहा।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed