फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The post of agricultural extension officer is vacant in Bhanjradu

Chamba News: भंजराडू में कृषि प्रसार अधिकारी का पद खाली

Thu, 27 Jul 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
The post of agricultural extension officer is vacant in Bhanjradu
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के कृषि विभाग के भंजराड़ू कार्यालय में लंबे अरसे से कृषि प्रसार अधिकारी का पद खाली पड़ हुआ है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं कार्यालय पर चुराह की 55 पंचायतों के किसान निर्भर हैं। कृषि प्रसार अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण कार्यालय का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। किसान बीज लेने के लिए कार्यालय तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें मजबूरन निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उन्हें दुकानों से बीज खरीद कर खेतों में बीजने पड़ रहे हैं। हरीश कुमार, किशोरी लाल, बुद्धि लाल, सुरेश कुमार, रोशन लाल, मनोज कुमार आदि का कहना है कि उन्हें बीज खरीदने के लिए चंबा का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार खाली पद को भरने की मांग प्रदेश सरकार और विभागाध्यक्ष से उठाई बावजूद, इसके समस्या जस की तस है। उन्होंने दोबारा मांग की है कि खाली पद को जल्द भरा जाए।
विज्ञापन

आत्मा परियोजना के अधिकारी सनी अवस्थी ने बताया कि कृषि विभाग कार्यालय में कृषि प्रसार अधिकारी का पद रिक्त है। इसके बारे में उच्चाधिकारी को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed