फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The pipe was finally repaired, bringing relief to residents who had been suffering for five months.

Chamba News: आखिरकार दुरुस्त किया पाइप, पांच माह से परेशान लोगों को मिली राहत

Sun, 25 Jan 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 25 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The pipe was finally repaired, bringing relief to residents who had been suffering for five months.
चंबा। मुगला के पास राहगीरों के ऊपर अब गंदे पानी के छींटे नहीं पड़ेंगे। जल शक्ति विभाग ने शनिवार को लंबे समय से लीक हो रहे पेयजल पाइप को दुरुस्त कर दिया है। सड़क को ड्रिल मशीन से तीन फीट तक खोदकर पहले लीक पाइप को ढूंढा गया। उसके बाद यह समस्या हल हुई।
विज्ञापन

पांच महीनों से यहां सड़क के नीचे पाइप लीक था। इसकी वजह से रोजाना सुबह सड़क तालाब बन जाती थी। इसके ऊपर से गाड़ी गुजरने पर गंदे पानी के छींटे यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और राहगीरों के ऊपर गिरते थे। ऐसे में लोग बार-बार विभाग से लीक पाइप को ठीक करने की मांग कर रहे थे, जिसे विभाग ने अब ठीक कर दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शम्मी कुमार, हंसराज, करन महाजन, विक्की कुमार, मनीष और योगराज ने बताया कि लीक पाइप के कारण आसपास के दुकानदार भी काफी परेशान रहे। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि लीक पाइप को ठीक कर दिया गया है। अब राहगीरों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed