फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Physical Efficiency Test for the recruitment of 'Pashu Mitra' will be held on the 22nd.

Chamba News: पशु मित्र भर्ती के लिए 22 को होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Fri, 10 Apr 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The Physical Efficiency Test for the recruitment of 'Pashu Mitra' will be held on the 22nd.
सलूणी (चंबा)। उपमंडल के तहत पशु पालन विभाग पशु मित्र नीति-2025 के तहत भरे जाने वाले 5 पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 अप्रैल को आयोजित करेगा।
विज्ञापन

यह परीक्षा हेलिपैड कुंडी में सुबह 11 बजे शुरू होगी। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय सलूणी, पशु चिकित्सालय भलेई, पशु औषधालय मंजीर, पशु औषधालय कमांदी और पशु औषधालय भुनाड़ में पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे सुबह 10 बजे से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन करवा लें। 11 बजे से चयन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड की मूल प्रति और उसकी छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी उपमंडलीय पशु चिकित्सालय सलूणी से संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. राकेश भंगालिया ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed