फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The pension of 10,642 beneficiaries in the district is in danger of being stopped.

Chamba News: जिले में 10,642 लाभार्थियों की पेंशन बंद होने का खतरा

Sun, 08 Feb 2026 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Feb 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
The pension of 10,642 beneficiaries in the district is in danger of being stopped.
चंबा। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे हजारों लाभार्थियों की पेंशन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने वाले 10,642 पेंशन लाभार्थियों की पेंशन 15 फरवरी के बाद रोकी जा सकती है। जिला कल्याण विभाग ने सभी लाभार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों की कुल संख्या 57,706 है। इनमें से 31 जनवरी तक 47,064 लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग ने सभी शेष पात्र लाभार्थियों से समय रहते ई-केवाईसी करवाने की अपील की है, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रह सके।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाकर ई-केवाईसी सत्यापन करवा सकते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों का ई-केवाईसी सत्यापन अभियान जुलाई 2025 में जिला कल्याण अधिकारी के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आरंभ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने बताया कि ई-केवाईसी सत्यापन की अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। शेष लाभार्थी अपनी ई-केवाईसी अवश्य करवा लें, अन्यथा उनकी पेंशन रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed