फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The patient's breathing was heavy, the system was out of control.

Chamba News: मरीज की फूलीं सांसें, व्यवस्था की निकली हवा

Sat, 08 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The patient's breathing was heavy, the system was out of control.
चंबा में सलूणी की करेरी पंचायत से मरीज को बर्फ के बीच पीठ पर उठाकार लेकर जाते परिजन और ग्रामीण।
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की करेरी पंचायत के चन्हाण गांव के लोग आजाद देश में आजादी से पहले वाली जिंदगी जी रहे हैं। आलम ये है कि गांव में बीमार होने वाले व्यक्ति को पांच किलोमीटर पहले पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। उसके बाद निजी वाहन या एंबुलेंस से अस्पताल की दूरी तय करनी पड़ती है। शनिवार को गांव में एक बुजुर्ग महमूद खान अचानक बीमार हो गए। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए एक सेंटीमीटर बर्फ के बीच पीठ पर उठाकर अस्पताल की तरफ निकल पड़े। एक व्यक्ति के लिए बीमार को पीठपर उठाकर पांच किमी का सफर तय करना आसान नहीं था। इसलिए परिजनों ने ग्रामीणों की भी मदद ली। इसमें बारी-बारी से ग्रामीणों ने बुजुर्ग को पीठपर उठाकर पहले पांच किमी खड़ी उतराई उतरकर सड़क तक पहुंचाया। इस प्रकार की चुनौती का सामना ग्रामीणों को आए दिन करना पड़ता है क्योंकि गांव में आए दिन कोई न काेई बीमार होता रहता है।
विज्ञापन

करेरी पंचायत के चन्हाण गांव के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक उनकी मांग किसी भी सरकार ने पूरी नहीं की।
-शकूर

गांव में जब भी कोई बीमार होता है तो परिजनों को उसे अस्पताल तक पहुंचाना चुनौती बन जाता है, क्योंकि अकेला परिवार बीमार व्यक्ति को पांच किमी तक उठाकर नहीं ले जा सकता। इसके लिए गांव के अन्य लोगों की मदद लेनी ही पड़ती है। -हमीद
विज्ञापन


सरकार और प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं देने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन चन्हाण गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए आज तक कोई भी उनके गांव में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हाकम

जिस गांव में सड़क नहीं होगी, वहां विकास न के बराबर होगा। क्योंकि, किसी भी विकास के लिए सड़क होना सबसे जरूरी है। चन्हाण गांव में सड़क सुविधा लोगों से अभी काफी दूर है।
-हाशम
करेरी पंचायत के प्रधान गोपाल चंद ने बताया कि ग्रामसभा में सड़क का प्रस्ताव पारित करके जल्द सरकार को भेजा जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि जल्द गांव में सड़क बनाने के लिए सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed