फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The oxygen plant at Dalhousie Civil Hospital has been closed for a long time.

Chamba News: डलहौजी सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लंबे समय से बंद

Sat, 11 Oct 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The oxygen plant at Dalhousie Civil Hospital has been closed for a long time.
डलहौजी (चंबा)। सिविल अस्पताल डलहौजी में ऑक्सीजन प्लांट होने के बावजूद भी मरीजों का समय पर सांस नहीं मिल पा रही है। सिविल अस्पताल डलहौजी में लाखों रुपये खर्च कर स्थापित किया ऑक्सीजन प्लांट तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है।
विज्ञापन

ऑॅक्सीजन प्लांट बंद होने से अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो रही है। यह ऑक्सीजन प्लांट 24 घंटे में 80 सिलिंडर ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम था लेकिन प्लांट की खराबी के कारण न केवल अस्पताल में बल्कि अन्य नजदीकी अस्पतालों को भी ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। अब इसे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कहें या अव्यवस्था कि अभी तक ऑक्सीजन प्लांट को संचालित नहीं करवाया जा सका है। मरीज अब पठानकोट और टांडा जाने को विवश हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के अंत में सरकार ने डलहौजी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी। लाखों खर्च कर डलहौजी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया। तत्कालीन एसएमओ के कार्यकाल में यहां से चंबा समेत नूरपुर तक ऑक्सीजन सिलिंडरों की सप्लाई होती रही। बावजूद इसके अब ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन तैयार नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में चंदन बैंस, मुनीष, कार्तिक, सुभम टंडन, आशीष, रोहिन, सूर्य बहल ने कहा कि सिविल अस्पताल डलहौजी में ऑक्सीजन प्लांट ठप पड़ा हुआ है। जिसे समय पर संचालित नहीं किया जा रहा है। बीते दिनों भी सांस की बीमारी से पीड़ित महिला को डलहौजी अस्पताल पहुंचाने पर ऑक्सीजन सिलिंडर ही नहीं मिल पाए। नतीजतन, परिजन मरीज को लेकर टांडा रवाना हो गए लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने मरीज का ऑक्सीजन स्तर कम होना मौत की वजह बताया। लोगों ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग से ऑक्सीजन प्लांट को संचालित करने की गुहार लगाई है। जिससे मरीज ऑक्सीजन समय पर न मिलने से दम न तोड़ पाए। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आई है। इसकी मरम्मत करवाने के लिए सरकार को 12 लाख रुपये का प्रस्ताव बना कर भेजा है। सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद यह कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed