फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The outstanding amount of pensioners should be given in lump sum: Nar Singh

एकमुश्त दी जाए पेंशनरों की बकाया राशि : नर सिंह

Tue, 15 Apr 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 15 Apr 2025 05:19 AM IST
विज्ञापन
The outstanding amount of pensioners should be given in lump sum: Nar Singh
सलूणी (चंबा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई सलूणी की बैठक मान सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम के प्रदेश मुख्य संगठन सचिव नर सिंह रावत ने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान करने में आनाकानी कर रही है। कई सेवानिवृत्त कर्मचारी ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट, कम्यूटेशन की अदायगी का इंतजार करते स्वर्ग सिधार गए है लेकिन अब तक डीए की 13 प्रतिशत की अदायगी सहित अन्य लाभों की अदायगी नहीं हो पा रही है। जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर 2024 को पेंशनर फोरम के पदाधिकारियों की एमडी के साथ हुई बैठक में प्रमुखता के साथ मुद्दा उठाया लेकिन कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया राशि एकमुश्त दी जाए, वरना मजबूर होकर उन्हें संघर्ष का बिगुल बजाने में कोई गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बोर्ड में नई भर्ती शुरू करें और आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाई जाए। इस मौके पर मान सिंह, जगदीश ठाकुर सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed