फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The name of the selected applicant is correct, the address shown is someone else's.

Chamba News: चयनित आवेदक का नाम सही, किसी और का दर्शा दिया पता

Wed, 04 Dec 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
The name of the selected applicant is correct, the address shown is someone else's.
तेलका (चंबा)। जल शक्ति विभाग के मंडल सलूणी के अधीन पंप ऑपरेटर पदों के साक्षात्कार का परिणाम घोषित किया गया। इसमें उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई जब चयनित आवेदक का पता ही गलत दर्शा दिया गया। पंप ऑपरेटर साक्षात्कार का परिणाम जानने के लिए आवेदक जब जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय में सूचनापट्ट पर लगे परिणाम को देखने पहुंचे तो वे दंग रह गए। इसमें एक आवेदक का नाम तो सही था, लेकिन पता किसी और का था, इससे विवाद की स्थिति बन गई। इस बारे में अधिकारियों को बताया गया। आखिरकार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने लिपिकीय त्रुटि बताते हुए अपनी गलती सुधारने की बात कही। दोपहर बाद विभाग की ओर से नए सिरे से शुद्धिकरण के तहत सूची सूचनापट्ट पर चस्पा दी गई।
विज्ञापन

20 पदों के लिए पात्रों का हुआ चयन
जल शक्ति विभाग के मंडल सलूणी के तहत विभिन्न पदों के लिए हुए साक्षात्कार का परिणाम आखिरकार घोषित हो गया है। विभाग की ओर से वर्ष की शुरुआत में जनवरी माह में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर के कुल 20 पदों पर आवेदन मांगे थे। इसमें पैरा पंप ऑॅपरेटर के 12 पद, पैरा फीटर के पांच और मल्टी पर्पज वर्कर के तीन पद शामिल किए गए थे। विभागीय अधिकारियों की ओर से मेरिट के आधार पर श्रेणी अनुसार कुल 20 पदों पर पात्रों के नाम घोषित किए हैैं। घोषित परिणाम में जल शक्ति विभाग सलूणी की ओर से साक्षात्कार के बाद मेरिट के आधार पर पात्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


साक्षात्कार योग्यता और मेरिट के आधार पर ही पात्रों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। लिपिकीय त्रुटि के कारण पात्र व्यक्ति का पता गलत लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत पुरी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति मंडल सलूणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed