फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The leaders kept giving assurances, the governments kept changing, the issue remained the same.

नेता आश्वासन देते रहे, सरकारें बदलती रहीं, मुद्दा वही

Sat, 05 Nov 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The leaders kept giving assurances, the governments kept changing, the issue remained the same.
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूूणी के नंदला गांव की 250 की आबादी आजादी के 75 साल बाद भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाई है। इस गांव में रहने वाले लोग अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं जो लंबे समय से यहां सड़क बनवाने की मांग कर रहे हें। आज तक किसी भी सरकार ने गांव तक सड़क नहीं बनवाई। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि गांव के लोगों को राशन या अन्य जरूरी सामान गांव तक खच्चर पर लादकर पहुंचाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें प्रति खच्चर 100 रुपये बतौर भाड़ा चुकाने पड़ते हैं। घर बनाने के लिए ग्रामीणों को सबसे पहले निर्माण सामग्री गांव तक पहुंचाना सबसे बड़ी मुसीबत बन जाती है। इसके अलावा कोई व्यक्ति गांव में अगर बीमार हो जाए तो उसे पीठ या पालकी में उठाकर दो किलोमीटर पैदल लेकर जाना पड़ता है। ऐसे में गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। इससे कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं लेकिन किसी भी सरकार ने ग्रामीणों की इस समस्या के समाधान को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों चुनीलाल, हेमराज, हिमिया राम और भगत सिंह ने बताया कि सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के लिए विशेष सुविधा देती है लेकिन आज तक की सरकारों ने नंदला गांव की हमेशा अनदेखी की है। इस बार ग्रामीणों ने निर्णय किया है कि विधानसभा चुनाव में उसी राजनीतिक दल के प्रत्याशी को वोट डालेंगे जो उनके गांव में सड़क बनाने की हामी भरेगा अन्यथा ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं। क्योंकि आजादी के बाद से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे इन लोगों की सब्र का बांध अब टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए सर्वे हो चुका है। अन्य दस्तावेजों को तैयार किया जा रहा है। दस्तावेज पूरे होने के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed