फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Kira-Bakloh road will remain closed until the 20th; vehicles will be diverted via Kumalri.

Chamba News: कीरा-बकलोह मार्ग 20 तक रहेगा बंद, कुमलड़ी से होकर चलेंगे वाहन

Sun, 04 Oct 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The Kira-Bakloh road will remain closed until the 20th; vehicles will be diverted via Kumalri.
कालूगंज-बकलोह सड़क के मरम्मत और सुधारीकरण कार्य के चलते आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

एसडीएम भटियात ने जारी की अधिसूचना, वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कालूगंज-बकलोह मार्ग के मरम्मत और सुधारीकरण कार्य के चलते ककीरा क्षेत्र में सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 से 20 अक्तूबर तक बंद रहेगी।
इस अवधि में मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वाहन चालक वाया कुमलड़ी वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इस संबंध में एसडीएम भटियात की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों से निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और निर्माण स्थल के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राज कुमार ने बताया कि सड़क के आवश्यक मरम्मत और सुधारीकरण कार्य को देखते हुए मार्ग को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही जारी रहने से कार्य प्रभावित होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रह सकता है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक निर्धारित अवधि में वाया कुमलड़ी मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित मार्ग पर बिना अनुमति वाहन ले जाने या निर्माणाधीन सड़क को नुकसान पहुंचाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में वाहन चालकों से बंद मार्ग पर जाने के बजाय निर्धारित वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग बंद रहने से क्षेत्रवासियों को कुछ दिनों तक असुविधा हो सकती है, लेकिन सुधारीकरण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की स्थिति और यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। विभाग ने लोगों से निर्माण कार्य को समय पर पूरा करवाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed