फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The house that will get the happiness of the daughter, the fruitful plant will enhance the beauty of its courtyard.

Chamba News: जो घर बेटी की खुशियां पाएगा, फलदार पौधा उसके आंगन की शोभा बढ़ाएगा

Tue, 05 Sep 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
The house that will get the happiness of the daughter, the fruitful plant will enhance the beauty of its courtyard.
चंबा। जिला चंबा में जिस घर में बेटी का जन्म होगा, उस घर के आंगन में फलदार पौधा रोपा जाएगा। जिला चंबा में एक बूटा बेटी के नाम के तहत महा पौधरोपण अभियान का आगाज 8 सितंबर को होगा। इस अभियान की शुरूआत उपायुक्त अपूर्व देवगन करियां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पौधा रोपकर कर करेंगे। यह अभियान पूरे जिला चंबा में चलेगा। अभियान बारे जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है।
विज्ञापन


वन विभाग के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह अभियान बाल विकास परियोजना कार्यालय चंबा, मैहला, तीसा, चुवाड़ी, पांगी, तीसा और पांगी में चलाया जाएगा। अभियान के तहत 700 पौधे रोपित करने का लक्ष्य विभाग ने रखा है। प्रत्येक परियोजना कार्यालय के तहत एक सौ पौधे रोपित किए जाएंगे। जामुन, आंवला गुलाठ और करचनार प्रजाति के पौधे वन विभाग के पास पहुंच चुके है।
विज्ञापन

यहां किया जाएगा पौधरोपण
विभाग ने समस्त बाल विकास परियोजना कार्यालयों को आदेश दिएं है कि जहां बेटी का जन्म हुआ हो, आंगनबाड़ी परिसर, सार्वजनिक स्थान में पौधरोपण की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी ने बताया कि 8 सितंबर से एक बूटा बेटी के नाम अभियान की शुरुआत की जाएगी। सभी परियोजना कार्यालयों के तहत पौधरोपण किया जाएगा। 700 पौधे रोपित किए जाएंगे। वन विभाग के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed